आरएसएस प्रमुख 16 फरवरी से बरेली प्रवास पर, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

 | 
आरएसएस प्रमुख 16 फरवरी से प्रवास पर, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम
न्यूज टुडे नेटवर्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ. मोहन भागवत का पांच दिवसीय बरेली प्रवास कार्यक्रम प्रशासन को प्रशासन को मिल गया है। तय कायर्क्रम के मुताबिक, संघ प्रमुख 16 से 20 फरवरी तक बरेली में रहेंगे। इस दौरान वह 2025 में होने वाले शताब्दी वर्ष आयोजनों के संबंध में चर्चा करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

 

संघ पदाधिकारियों के मुताबिक, आरएसएस के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत डॉ. 16 फरवरी की रात बरेली पहुंचेंगे और जीआरएम स्कूल में प्रवास करेंगे। 17 एवं 18 फरवरी को जीआरएम स्कूल में संघ के विभाग, प्रांत और ब्रज क्षेत्र प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान शताब्दी वर्ष से पहले संघ की 10 फीसदी शाखाएं ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने पर बात चर्चा होगी। शताब्दी वर्ष मनाने की रूपरेखा कैसी होगी, संघ प्रमुख दिशा निर्देश देंगे। संघ पदाधकारियों के साथ बैठकों में परिवार प्रबंधन, ग्राम विकास, गो सेवा, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, सामाजिक परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा होगी। सभी कार्यक्रम सादगीपूर्वक होंगे। आरएसएस प्रमुख 19 फरवरी को रुहेलखंड विश्वविद्यालय अपना उद्बोधन देंगे और स्वयंसेवकों के परिवारों से मुलाकात भी करेंगे। अगले दिन 20 फरवरी को सर संघचालक बरेली से सीतापुर रवाना होंगे। वहां से वह लखनऊ पहुंचकर नागपुर प्रस्थान करेंगे। आरएसएस प्रमुख के पांच दिवसीय प्रवास कार्यक्रम को देखते हुए बरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन जीआरएम स्कूल के अलावा रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सुरक्षा इंतजामों में जुट गए हैं।

 

 

WhatsApp Group Join Now