बरेली में चप्पल चोरी के शक में मनोरोगी को पीट-पीटकर मार डाला
थाना शाही इलाके में वारदात से सनसनी, कई के खिलाफ रिपोर्ट
वारदात के बाद गांव छोड़कर भागे हमलावर, तलाश में दबिशें
न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली में बरेली में मनोरोगी युवक की कुछ लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमलावरों ने धर्मस्थल से चप्पल चोरी होने के शक में युवक को जमकर पीटा था। पुलिस ने घटना में शामिल महिला सहित कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मनोरोगी की हत्या की सनसनीखेज वारदात बरेली में थाना शाही इलाके के गांव बिहारीपुर में सामने आई है। गांव के रहने वाले भूपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई किशनलाल मनोरोगी था। दिमागी संतुलन सही नहीं होने की वजह से वह गांव के लोगों से शरारत भी कर देता था। उसकी
उसकी दिमागी हालत को देखकर गांववाले कोई उससे कुछ नहीं कहता था। कुछ बच्चे गांव में ही ब्रह्मदेव महाराज पर फूल चढ़ाने गए थे। वहां से एक बच्चे की चप्पल गायब हो गई। चप्पल चोरी के शक में किशन लाल को गांव की कुंती, रूपचंद, अजय व राजू ने बेरहमी से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़ गए। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई की ओर से हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दजर् कर ली गई है। आरोपी फरार हैं।
