शादी में आठवां वचन देश-धर्म की रक्षा, ऐसे होंगे पीसीएस अफसर व लेडी डाक्टर के सात फेरे

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। विवाह के पवित्र बंधन में बंधते वक्त सात फेरे और सात बचन तो आपने अक्सर देखे होंगे मगर यूपी में होने जा रही अनूठी शादी में कुछ अलग होता नजर आए। एसडीएम के पद पर तैनात रविन्द्र सिंह और लेडी डाक्टर खुशबू सिंह अग्निकुंड नहीं, बल्कि भारत माता की प्रतिमा के सामने सात फेरे लेंगे। वचन भी सात नहीं आठ होंगे। आठवां वचन देश और धर्म की रक्षा का होगा। 28 जून को आगरा में होने जा रही अनूठी शादी का निमंत्रण पत्र कुछ इस तरह छपवाया गया है, उसे बार-बार पढ़ने का मन करेगा।

िकह
दूल्हा बनने जा रहे पीपीएस अधिकारी रविन्द्र सिंह फर्रुखाबाद की अमृतपुर तहसील में एसडीएम के पर तैनात हैं, जबकि और दुल्हन डा. खुशबू सिंह एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ से एमडी पीडियाट्रिक्स कर रही हैं। डा. खुशबू के पिता डा. एनके सिंह अलीगढ़ में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हैं। आगरा में आवास विकास कॉलोनी निवासी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने बेटी डा. खुशबू सिंह का विवाह शास्त्रीपुरम निवासी एसडीएम रविंद्र सिंह से तय किया है। 28 जून को दोनों की ताजनगरी में शादी है। नाते रिश्तेदारों को शादी के कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। कार्ड पर योग जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े स्लोगन लिखे हैं, जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। नम्र निवेदन में ‘उतना लें थाली में व्यर्थ न जाए नाली में’की अपील भी मेहमानों से की गई है।

िह

फौजी पिता से मिले राष्ट्रभक्ति के संसार
डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि उनके पिता स्व. आजीराम सिंह सेना में सूबेदार थे। शुरुआत से ही परिवार में देशभक्ति की शिक्षा मिली है। उन्होंने अपने दोनों डॉक्टर बेटे और डॉक्टर बेटी को भी यही सिखाया है। सपना था कि बेटी की शादी में फेरे भारत माता की प्रतिमा के समक्ष हों। शादी में आठवां वचन देश और धर्म की रक्षा के लिए हो।

देशप्रेम का संदेश दे रही सिंह फैमिली

शादी के कार्ड में लिखा है कि ‘भारत राष्ट्र विषम परिस्थियों से गुजर रहा है। बाहरी और भीतरी शक्तियां देश को तोड़ने में जुटी हैं। समाज में देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए बेटी डॉ. खुशबू सिंह व एसडीएम रविंद्र सिंह के शुभ पाणिग्रहण संस्कार पर भारत माता की प्रतिमा के समक्ष सात फेरे, देश एवं हिन्दुत्व की रक्षा को आठवां वचन लेने का निश्चय किया है।

भारत की विश्व विजय का होगा आठवां वचन
हे सर्व शक्तिमान परमेश्वर हिंदू राष्ट्र घटक के रूप में हम तुमको सादर प्रणाम करते हैं। इस कार्य के लिए हम कटिबद्ध हैं। हमें इस कार्य को पूरा करने को आशीर्वाद दें। हमें ऐसी अजेय शक्ति दीजिए कि हमें सारे विश्व में कोई जीत न सके।

WhatsApp Group Join Now