बरेली में देव सेनापति कुमार कार्तिकेय के जन्मोत्सव पर श्री वैश्य कुमार तनयसभा ने पूजा अर्चना कर किया भंडारा
श्री वैश्य कुमारतनय सभा ने टीबरी नाथ मंदिर में किया भंडारा
न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में भगवान कुमार कार्तिकेय के जन्मोत्सव अवसर पर श्री वैश्य कुमारतनय सभा की ओर से भंडारे के आयोजन किया गया। टीबरी नाथ मंदिर बरेली में आयोजित कार्यक्रम में बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे।

भगवान कुमार कार्तिकेय की पूजा अर्चना के बाद शिवालय और रामालय में भोग लगाया गया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में आम जनमानस के लिए भंडारा किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भंडारे में पहुंचकर भगवान कुमार कार्तिकेय की पूजा अर्चना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। श्री वैश्य कुमारतनय सभा बरेली के महामंत्री वरिष्ठ पत्रकार डॉ.आशीष गुप्ता ने बताया कि सभा की ओर से साल में दो बार इस तरह भंडारे का आयोजन किया जाता है। भगवान कार्तिकेय ने ताड़कासुर का वध किया था। उस दिन सकन्ध षष्ठी को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा भगवान कार्तिकेय के जन्मोतसव पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि बरेली में कूंचा सीताराम् स्थित सभा भवन पर जरूरतमंद लोगों के लिए कार्तिकेय रसोई का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसके अलावा श्री वैश्य कुमार तनय सभा बरेली में लगातार सामाजिक एवं धार्मिक कार्य कर समाज को संस्कारमयी बनाने का काम करने में जुटी है। आज हुए भंडारा कार्यक्रम में सभा के संगरक्षक जीवेन्द्र प्रकाश गुप्ता , राजेश गुप्ता, अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महामंत्री डॉ आशीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉक्टर आनंद किशोर गुप्ता, मुख्य भवन प्रबंधक राजेश गुप्ता, तुषार गुप्ता, आकाश गुप्ता , प्रेरित गुप्ता , अतुल गुप्ता , गौरव , वैभव, उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता , विश्वदीप गुप्ता , राजीव गुप्ता दाल मिल वाले , राजीव गुप्ता वन विभाग वाले, सह कोषाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।



