नोएडा: देर रात वकील की गोली मारकर हत्या, रंजिशन कत्ल की आशंका
Oct 26, 2021, 11:00 IST
|

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है, अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। सोमवार रात नोएडा में एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हालांकि पुरानी रंजिश में वकील का कत्ल होना बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है, पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे रही है। घटना नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्र में हुयी। वकील को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में पुलिस दो पहलुओं पर जांच कर रही है। एक तो घरेलू जमीन का विवाद और दूसरा मृतक की बहन का उसके ससुराल वालों से विवाद होना बताया जा रहा है। पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
WhatsApp Group
Join Now