नगर निगम चुनाव: जानिए, किस वार्ड में क्या हैं समस्याएं, कितने हैं वोटर

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में नगर की सरकार बनाने का मौसम चल रहा है। बरेली नगर निगम क्षेत्र में इस बार करीब 13 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वैसे तो स्मार्ट सिटी बनने के बाद बरेली शहर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं, लेकिन कई काम अभी भी अधूरे हैं। हम आपको बता रहे हैँ बरेली के किस वार्ड में कितने वोटर हैँ और किस वार्ड में क्या ऐसे काम हैं जो पूरे नहीं हो सके हैँ।

बरेली के वार्ड नम्बर- 1 बिहारीपुर सिविल लाइंस में कुल 10277 वोटर हैं। इनमें 5407 पुरूष और 4870 महिला वोटर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां खराब स्ट्रीट लाइटें, पेयजल आपूर्ति की दिक्कत पूरे पांच साल लोगों को परेशान करती रही। वहीं टूटी सड़कें भी आवागमन में बाधा बनती रहीं। बारिश के मौसम में जलभराव होना यहां आम बात है।

बरेली के वार्ड नम्बर- 2 जाटवपुरा में 9773 कुल मतदाता हैँ। इनमें 5118 पुरूष मतदाता हैं। वहीं 4655 महिला वोटर हैं। इस वार्ड में जाटवपुरा, मारवाडी गंज, रेलवे कालोनी, माधेबाड़ी, आलमगिरीगंज, का आंशिक भाग जुड़ा हुआ है। यहां पेयजल आपूर्ति की समस्या से लोग जूझते रहे। तमाम शिकायतों के बाद भी जनता को निर्बाध जलापूर्ति नहीं मिल सकी। टूटी सड़कों से यहां भी लोग परेशान रहे।
वार्ड नम्बर- 3 छोटी बिहार में कुल 10819 मतदाता हैं। इनमें 6461 पुरूष और 4358 महिला वोटर शामिल हैं। इस वार्ड में तुलाशेरपुर का इलाका प्रमुख है। स्ट्रीट लाइट और पानी सप्लाई यहां पांच साल वाशिन्दों को परेशान करती रही।
वार्ड नम्बर- 5 नवादा शेखान कुल 12469 वोटर हैँ। जिनमें 6763 पुरूष वोटर हैं, वहीं 5706 महिला मतदाता इस बार अपने वोट का प्रयोग करेंगे। नवादा शेखान में गंदगी से आमजन पांच साल बेहाल रहे। पीने की पानी की सप्लाई की दिक्कतों ने यहां भी नागरिकों को परेशान किया।
वार्ड नम्बर- 7 वीरभट्टी में 11651 वोटर हैँ। जिनमें 6159 पुरूष और 5492 महिला मतदाता हैं। इस वार्ड में राजीव कालोनी का इलाका प्रमुख है। यहां टूटी सड़कों से वाशिन्दों को पांच साल में निजात नहीं मिल सकी। वहीं स्ट्रीट लाइटों ने भी यहां नागरिकों का अंधेरे में ही रखा।
वार्ड नम्बर- 8 माडल टाउन में करीब 10291 कुल मतदाता हैं। यहां 5282 पुरूष और 5009 महिला मतदाता हैं। यहा एकतानगर का आंशिक भाग, नरकुलागंज आदि इलाके प्रमुख हैं। शहर का पाश इलाका होने के कारण यहां मूलभूत सुविधाएं स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई तो लोगों को मिलती रही। लेकिन जलभराव की समस्या यहां पांच सालों तक लोगों परेशान करती रही।
वार्ड नम्बर- 9 नौमहला में 7099 कुल मतदाता हैं। जिनमें 3694 पुरूष वोटर हैँ, वहीं 3405 महिला वोटर हैं। इस वार्ड में इस्लामियां, नौमहला और जिला जेल का इलाका आता है। यहां स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत ना होने से लोग परेशान तो रहे ही, जलभराव की समस्या से भी नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ी। पेयजल आपूर्ति की शिकायत भी लोग करते रहे।
वार्ड नम्बर- 10 बड़ी विहार में कुल 13538 वोटर हैँ। जिनमें 7755 पुरूष और 5783 महिला वोटर हैं। बिहारमान नगला, डेलापीर, मुंशीनगर और परवाना नगर इस वार्ड के प्रमुख हिस्से हैं। यहां पांच साल टूटी सड़क बनवाने को नागरिक शिकायतें करते रहे लेकिन कोई काम नहीं हो सका। स्ट्रीट लाइटों ने भी यहां के वाशिंदों को अंधेरे में ही रखा। बारिश के मौसम में यहां अधिकतर हिस्सों से निकलना मुश्किल हो जाता है।