मिशन रुहेलखंडः आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बरेली प्रवास की तैयारियां तेज

 | 
 मिशन रुहेलखंडः आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का 16-20 फरवरी तक बरेली प्रवास !
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का प्रवास कार्यक्रम लगभग तय-सूत्र  

सरसंघचालक के बरेली प्रवास की तैयारियों में जुटा पूरा संघ संगठन

16 से 20 फरवरी को बरेली में प्रवास कर सकते हैं मोहन भागवत

भागवत प्रवास से पहले संघ ने बरेली में शिवनाद कर दिखाई ताकत

एमबी कॉलेज में जुटे सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक और पदाधिकारी

शारीरिक गतिविधियों के जरिए दिया समाज को सक्रियता का संदेश

उत्तर प्रदेश में सांगठनिक गतिविधियां तेज करने में जुटा आरएसएस

प्रयागराज प्रवास के बाद अब मोहन भागवत का बरेली दौरा प्रस्तावित

सबकी निगाहें आरएसएस प्रमुख पांच दिवसीय बरेली प्रवास पर टिकीं

न्यूज टुडे नेटवर्क। भाजपा मिशन 2024 की तैयारी में जुटी है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी केन्द्र की राजनीति को दिशा देने वाले सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पिछले समय में प्रयागराज प्रवास के बाद संघ का फोकस रुहेलखंड पर है, जहां कुछ ही दिन बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित होने की खबर है। संघ सूत्रों के मुताबिक, सरसंघचालक मोहन भागवत 16 से 20 फरवरी तक बरेली में प्रवास कर सकते हैं। इसकी तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में रविवार को पूर्णमासी के दिन बरेली में संघ ने व्यापक स्तर पर शिवनाद कार्यक्रम किया है।  

बरेली के मनोहर भूषण कॉलेज मैदान पर आयोजित शिवनाद शारीरिक प्रधान कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में संघ पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक जुटे और शारीरिक ताकत दिखाई। संघ पदाधिकारियों के मुताबिक, आरएसएस पूरे साल हर जिले में रोज सुबह शाम लगने वाली शाखाओं के जरिए शारीरिक, आद्यात्मिक गतिविधियां कर समाज को सशक्त बनाने का काम कररता है। उसी क्रम में लगातार चलने वाली गतिविधियों को शारीरिक प्रधान कार्यक्रम के जरिए साल में एक बार समाज के सामने रखा जाता है। बरेली के एमएबी मैदान में सैकड़ों स्वयंसेवकों की मौजूदगी आज शिवनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महानगर संघ चालक डा सत्यपाल, विभाग संघ चालक सीए केसी गुप्ता, बौद्धिक सह प्रांत कार्यवाह राजपाल और महानगर सघ प्रचारक आलोक प्रकाश के मार्गदर्शन में आयोजित शिवनाद शारीरिक प्रधान कार्यक्रम में भारी तादाद में स्वंयसेवक जुटे और समाज को शारीरिक सक्रियता का संदेश दिया।

संघ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का 16 से 20 फरवरी को बरेली में पांच दिन का प्रवास का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। संघ संगठन के स्तर से सरसंघचालक के प्रवास कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई है। पांच दिन बरेली प्रवास के दौरान आरएसएस प्रमुख देश और समाज को कई तरह के संदेश देंगे, ऐसी  तैयारियां चल रही है, हालांकि अभी आरएसएस प्रमुख का आधिकारिक रूप से कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। यूपी में अप्रैल-मई में निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं और उसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद होने की तैयारी है। केन्द्र और राज्य की सत्ता में काबिज भाजपा के लिए सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश विशेष अहमियत रखता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद यूपी की वाराणसी सीट से दूसरी बाद चुनकर केन्द्र की सत्ता संभाल रहे हैं। भाजपा मिशन 2024 की तैयारियों में जहां अभी से दिन-रात करने में लगी है। वहीं, संघ के स्तर से भी यूपी में संगाठनिक एवं सामाजिक गतिविधियां बढ़ाई जा रही हैं। फिलहाल सबकी निगाहें आरएसस प्रमुख मोहन भागवत के बरेली में प्रस्तावित पांच दिवसीय प्रवास कार्यक्रम पर टिकी नजर आ रही हैं।

WhatsApp Group Join Now