संस्कृत ज्ञान परीक्षा में मेधावी छात्र कृष्ण गोपाल तिवारी ने मारी बाजी

 | 
संस्कृत ज्ञान परीक्षा में मेधावी कृष्ण गोपाल ने मारी बाजी

पत्रकार शिवगोपाल तिवारी के पुत्र हैं मेधावी कृष्णगोपाल

कृष्णगोपाल हैं गुरु तेगबहादुर एकेडमी में कक्षा 7 के छात्र

न्यूज टुडे नेटवर्क। शाहजहांपुर के होनहार छात्र कृष्णगोपाल तिवारी ने संस्कृत ज्ञान परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल कर परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।

 

मेधावी कृष्णगोपाल मीडिया से जुड़े शिवगोपाल तिवारी के पुत्र हैं और बण्डा में पुवायां रोड पर स्थित गुरु तेगबहादुर एजूकेशनल एकेडमी में कक्षा 7 के छात्र हैं। हाल ही में गायत्री परिवार ने संस्कृत ज्ञान परीक्षा का आयोजन कराया था। परीक्षा में 30 हजार के करीब स्टूडेंट ने भाग लिया। परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो कृष्ण गोपाल के परिवार और स्कूल शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गुरू तेग बहादुर स्कूल के छात्र कृष्ण गोपाल ने हजारों बच्चों के बीच बाजी मारते हुए संस्कृत ज्ञान परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल डायरेक्टर जसबीर सिंह, प्रिंसिपल निधि बहल और पूरे स्कूल स्टाफ के साथ होनहार कृष्णगोपाल को बधाई दी और ट्राफी देकर उन्हें सम्मानित किया है।

 

WhatsApp Group Join Now