बरेली पहुंचे सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- भाजपा नहीं करती परिवारवाद- वंशवाद की राजनीति, सपा बसपा पर साधा निशाना

न्यूज टुडे नेटवर्क। उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा परिवार वाद और वंशवाद की राजनीति नहीं करती है। कहा कि भाजपा के राज में बहन बेटियां बिलकुल सुरक्षित हैं। सिंचाई मंत्री सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली पहुंचे थे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सिंचाई मंत्री ने सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोलते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती पर भी निशाना साधा।

सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पिछली यूपी के पुराने दिन याद दिलाकर सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सोमवार को निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छह साल पहले राज्य के हालात कैसे थे, ये सबको पता है। अब भाजपा के राज में बहन-बेटियां खुश भी हैं और सुरक्षित भी हैं।

रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद मौर्या के विवादित बयान को लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ऐसे लोग माहौल खराब करना चाहते हैं मगर जनता ऐसा होने नहीं देगी। भाजपा कभी परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति नहीं करती है। सबका साथ सबका विकास करती है। देश और प्रदेश में अब हिंदू-मुस्लिम सबका विकास हो रहा है। उन्होंने बसपा ओर कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।