चीफ की तानाशाही के खिलाफ सिंचाई विभागकर्मी लामबंद

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में चीफ इंजीनियर की तानाशाही के खिलाफ सिंचाई विभाग के कर्मचारी लामबंद हो गए। मंगलवार को इरिगेशन मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के बैनर तले कार्यबहिष्कार करके कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करके कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार ने बताया कि कर्मचारियों के प्रमोशन और पटल परिवर्तन के मामले पिछले काफी समय से लंबित हैं। विभागीय खामियों को सामने लाने पर चीफ इंजीनियर ने प्रान्तीय महामंत्री का ट्रांसफर कर दिया जो नियमविरूद्ध है। कर्मचारियों ने ट्रांसफर निरस्त करने के साथ साथ सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है।

आंदोलन कमलेन्द्र सिंह (जिला अध्यक्ष) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ और अनुज कुमार सिंह, (जिला मंत्री) द्वारा संचालन किया गया। इस मौके पर बरेली मंडल के मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार एवं मंडल मंत्री निर्भय हिन्द आजाद एवं परम सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), विनीता सक्सेना (संगठन मंत्री), नेत्र पाल (कोषाध्यक्ष) एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेन्द्र कुमार एवं मनोज कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
News Hub