भारत नेपाल मैत्री यात्रा पर बरेली से रवाना हुए आयकर अफसर रविन्द्र सिंह

 | 
भारत नेपाल मैत्री यात्रा पर बरेली से रवाना हुए आयकर अफसर रविन्द्र सिंह

दिल्ली में इंडिया गेट से काठमांडू तक जाएगी साइकिल यात्रा

बरेली के आयकर इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह ले रहे यात्रा में भाग

न्यूज टुडे नेटवर्क। भारत-नेपाल मैत्री साइकिल यात्रा 2023 का सोमवार को इंडिया गेट से आगाज हो गया। मैत्री यात्रा दिल्ली से चलकर 1100 किमी दूरी तय कर नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचेगी। 25 फरवरी को यात्रा का समापन होगा।

भारत-नेपाल मैत्री साइकिल यात्रा में बरेली के इन्कम टैक्स इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार सिंह और कारोबारी रविन्द्र सिंह ओबराय भी भाग ले रहे हैं। देश की पहली क्रास कंट्री बायसिकल राउड का द पैडलर्स ग्रुप आयोजन कर रहा है। कैपिटल टू कैपिटल बाइसकिल राइड में बरेली के रविन्द्र कुमार सिंह रविन्द्र सिंह ओबराय के अलावा पंजाब के जसप्रीत सिंह, कंवर गिल, मेघा जैन, विनीता शर्मा, महाराष्ट्र के आबिद टोपीवाला और राहुल, राजस्थान की रेनू सिंह और गुजरात के आसिफ भी शामिल हैं। बरेली से यात्रा पर रवाना होने से पहले इन्कम टैक्स इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह ने कहा कि दोनों देशों के मित्रवत सम्बंधों को और मजबूती देने के लिए साइकिल यात्रा की जा रही है। यात्रा में शामिल 10 साइकिलिस्ट काठमांडू पहुंचकर मैत्री यात्रा को विराम देंगे।

WhatsApp Group Join Now