मातम में बदलीं शादी की खुशियां, भाई की हत्या से मचा घर में कोहराम

 | 
Uttarakhand Crime News - डबल मर्डर से मची सनसनी, पत्नी ने पति और बेटे ने माँ को उतारा मौत के घाट

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में एक घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं। घर में बहन की शादी की शादी की तैयारियां चल रहीं थीं, इसी बीच परिवार को भाई की मौत् की खबर मिली तो कोहराम मच गया। युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम् के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र के मुड़िया जागीर में धनपत के बेटे गुड्डू का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। गुड्डू के शव पर तेजाब भी फेंका गया है। परिजनों के अनुसार तीन दिन पहले गांव के ही दो युवकों से उसका जानवर चरवाने के दौरान विवाद हो गया था। उसके बाद से गुड्डू घर से गायब है। 22 जून को गुड़डू की बहन रेनू की शादी होने वाली है। घर में बहन की शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। शादी की तैयारियों के बीच ही परिजनों को गुड्डू की मौत की खबर मिली तो घर में मातम छा गया। सभी भाई बहनों में गुड्डू सबसे छोटा था।

WhatsApp Group Join Now