बरेली में किन्नरों ने अपने ही ड्राइवर का प्राइवेट पार्ट काटा, अस्पताल में भर्ती

 | 
बरेली में किन्नरों ने अपने ही ड्राइवर का प्राइवेट पार्ट काटा, अस्पताल में भर्ती
न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली में किन्नरों पर अपने ही ड्राइवर का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगा है। घायल ड्राइवर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के मुताबिक, वारदात का शिकार हुआ ड्राइवर थाना इज्जतनगर के गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह बिशारतगंज के रहने वाले किन्नरों की की कार चलाता था। छह दिन पहले किन्नर उसको बुलाकर ले गए। एक मकान ले जाकर उसको चाय दी गई, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में ही किन्नरों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसे घायल अवस्था में बिशारतगंज इलाके में में रम्पुरा मोड़ पर रेलवे लाइन के किनारे छोड़ कर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पांच बच्चों का पिता है। उसने आरोपी किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now