बरेली पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- 2024 में समाप्तवादी पार्टी हो जाएगी सपा

झुमका नहीं अब विकास व नाथनगरी के नाम जाना जाता है बरेली

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए निशाना साधा है। मौर्या यहां मोर्चा सम्म्लन में भाग लेने के लिए पहुंच हैँ। बुधवार को बरेली पहुंचे डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्या ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश को न पिछड़े पसंद हैं और न दलित, अगड़े व अल्पसंख्यक। उन्हें तो सिर्फ अपना परिवार पसंद है। केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि 2024 में समाजवादी पार्टी पूरी तरह समाप्तवादी पार्टी हो जाएगी। अभी तो सपा की साइकिल ही पंचर हुई है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि 2017 में सपा सरकार रहते भाजपा ने यूपी में 80 में से 73 सीटें जीतकर दिखाई थीं। इस बार भाजपा 80 में 80 सीट जीतकर केन्द्र में सबसे मजबूत सरकार बनाएगी। बदायूं के बाद आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा की विजय के साथ इसकी शुरूआत हो भी चुकी है। उन्होंने कहा कि 2023 में आपने 56 इंच का सीना दिखा दिया।

बरेली को लेकर मौर्या ने कहा कि बरेली को झुमके की जगह अब विकास और भोलेनाथ की नाथनगरी के साथ ही चौड़े चौड़े रोड के नाम से जाना जाता है। कहा कि योगी राज में प्रदेश में बिजली व्यवस्था का सुधार हुआ है। 2017 में बिजली आती नहीं थी अब जाती नहीं है। यह मोदी सरकार का कमाल है। उत्तर प्रदेश की सड़कें अब उत्तराखंड की तरह हो गयी हैं। देश में हजारों करोड़ का निवेश हो रहा है, देश युवाओं का भविष्य उज्जवल है।

मौर्या ने कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों के लिए काम किया है। पहले किसी ने पिछड़े और किसी ने अनुसूचित जनजाति के नाम पर धोखा किया, लेकिन भाजपा सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखकर काम करने वाला दल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम हुआ है। कृषि के क्षेत्र में भी मोदी सरकार ने क्रांति लाने का काम किया है। अल्पसंख्यकों के लिए भी भाजपा की देश व प्रदेश की सरकारें लगातार काम कर रही हैं।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा ने अयोध्या में राम मन्दिर बनाने का वायदा किया था उसे बनाया जा रहा है। भाजपा जो कहती है वो करती है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मौर्या ने कहा कि अखिलेश यादव नले मुसलमान और यादवों के वोटों को बंधक बनाने का काम किया है।

WhatsApp Group Join Now