बरेली में खुला देश व प्रदेश का पहला अन्नपूर्णा स्टोर, बीडीए उपाध्यक्ष व कमिश्नर के माड्यूल को योगी ने सराहा

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में देश व प्रदेश का पहला अन्नपूर्णा स्टोर भरतौल गांव में खुल गया है। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह और कमिश्नर सौम्या अग्रवाल द्वारा विकसित किए गए अन्नपूर्णा माडल को देश भर में लागू किया गया है। अन्नपूर्णा स्टोर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन के साथ साथ रोजमर्रा की वस्तुएं भी मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री ने इस माडल की सराहना करते हुए पूरे प्रदेश में अन्नपूर्णा स्टोर खोलने के निर्देश दिए हैं।

इसी बीच उत्तर प्रदेश के खाद्य आयुक्त के साथ बरेली के मुख्य विकास अधिकारी जगप्रवेश दिल्ली गए और भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय के समक्ष अन्नपूर्णा मॉडल की प्रस्तुति दी। भारत सरकार ने बरेली के अन्नपूर्णा मॉडल को पूरे देश में लागू करने पर सहमति व्यक्त की है। 
बरेली के जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि अन्नपूर्णा दुकानों के जरिये खाद्यान्न के साथ जरूरी सेवाएं ग्रामीणों को मुहैया कराई जाएंगी। जिले में 15 दुकानें बनाई गई है। भरतौल से शुरुआत हो गई है।

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के अनुसार एक अन्नपूर्णा स्टोर बनाने में 8.46 लाख रुपये खर्च हुए हैं। मनरेगा के अंतर्गत 650 कार्यदिवस सृजित हुए हैं। बरेली मंडल के भरतौल में एक दुकान संचालित कर दी गई है। मंडल में 51 प्रदेश में 130 अन्नपूर्णा स्टोर के भवनों का निर्माण अंतिम चरण में है। 

एक छत के नीचे कई सेवाएं

ग्राम भरतौल में संचालित अन्नपूर्णा स्टोर में एक ही छत के नीचे कई सेवाएं मिलेंगी। स्टोर पर ही जनसेवा केंद्र संचालित होगा। जहां बिजली बिल का भुगतान, आय-जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन व अन्य जरूरी सेवाएं भी मिल सकेंगी।

WhatsApp Group Join Now