बरेली में बड़ा हादसा ,तीन युवकों की गई जान, तीन भर्ती

बरेली के थाना  कोतवाली क्षेत्र से  गुरुवार देर रात एक बड़ी घटना सामने आयी है। एक अज्ञात वाहन ने  कार को जोरदार टक्‍कर मार दी जिसमे कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 | 
न्यूज़ टुडे नेटवर्क।  बरेली के थाना  कोतवाली क्षेत्र से  गुरुवार देर रात एक बड़ी घटना सामने आयी है। एक अज्ञात वाहन ने  कार को जोरदार टक्‍कर मार दी जिसमे कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन युवकों की  हालत गंभीर है उनका निजी अस्पताल में इलाज़ चल रहा है। बता दे यह हादसा गुरुवार रात करीब ढाई बजे हुआ। कार सवार छह लोग युगवीणा बारात घर में आयोजित एक शादी के फंक्शन  में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान गांधी उद्यान से कैंट की ओर जाने वाले मार्ग पर बरेली क्लब के पास जैसे ही उनकी कार पहुंची, तो किसी अज्ञात वाहन ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक कार सवार युवक एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। इस मौके पर पीछे से आए किसी वाहन ने कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा गांव निवासी 24 वर्षीय विशाल, झील गौटिया निवासी 37 वर्षीय सुरेंद्र और कांधरपुर निवासी 26 वर्षीय अरविंद की मौत हो गई। जबकि देव, दिग्विजय और अनिल कुमार घायल हो गए। जिन्हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 
पुलिस ने पंचनामा भरकर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ये भी बताया जा रहा है कि सभी कार सवार शराब के नशे में थे। तीनों के दोस्त अजय पटेल ने हाल ही में फांसी लगाई थी। तभी से सभी दोस्त मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
WhatsApp Group Join Now