यूपी: बर्ड फ़्लू की पुष्टि के बाद बरेली मंडल के इस जिले में मार दिए जाएंगे एक किलोमीटर दायरे के सभी पक्षी

न्यूज टुडे नेटवर्क। बर्ड फ़्लू की दहशत के बीच बरेली मंडल के पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील में बर्ड फ़्लू की पुष्टि होने के बाद अब वहां एक किलोमीटर दायरे के सभी पक्षी मारे जाएंगे। आईवीआरआई की जांच रिपोर्ट में खुलासे के बाद अफसरों ने इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। रिपोर्ट मिलने
 | 
यूपी: बर्ड फ़्लू की पुष्टि के बाद बरेली मंडल के इस जिले में मार दिए जाएंगे एक किलोमीटर दायरे के सभी पक्षी

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। बर्ड फ़्लू की दहशत के बीच बरेली मंडल के पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील में बर्ड फ़्लू की पुष्टि होने के बाद अब वहां एक किलोमीटर दायरे के सभी पक्षी मारे जाएंगे। आईवीआरआई की जांच रिपोर्ट में खुलासे के बाद अफसरों ने इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पशुपालन विभाग ने सख्‍ती शुरू कर दी है।

पोल्‍ट्री फार्मों पर जांच का काम तेज कर दिया गया है। अफसरों से मंत्रणा के बाद अब कंटेनमेंट जोन के एक किलोमीटर दायरे के सभी पक्षियों को मारने के निर्देश दिए गए हैं। यह पूरे रूहेलखण्‍ड में बर्ड फ़्लू का पहला मामला है। केस सामने आने के बाद मंडल भर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बाहर से आने वाले मुर्गे, मुर्गियों और अण्‍डों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पूरनपुर के एकमात्र मुर्गी का नमूना शेरपुर कस्‍बे से भेजा गया था। लिहाजा इस क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। अफसरों ने बताया कि इस क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे के मुर्गे, मुर्गी, बत्तख समेत सभी पक्षी मारकर दफनाए जाएंगे। प्रति पक्षी 90 रुपये के हिसाब से मालिक को हर्जाना भी दिया जाएगा।