बरेली कारागार: जेल दिवस के अन्तर्गत महिला बंदियों के लिए पृथक लाईब्रेरी का शुभारंभ
न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर महानिरीक्षक कारागार बरेली द्वारा जेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन किया गया। इसके बाद जिला कारागार में खेल-कूद की अनेक प्रतियोगितांए हुई। जिसमें बंंदियों ने बढ़़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें रस्साकशी, बालीवाल, बैडमिंटन कैरमबोर्ड आदि खेलों तथा कविता लेखन
Feb 16, 2021, 21:06 IST
|
न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर महानिरीक्षक कारागार बरेली द्वारा जेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन किया गया। इसके बाद जिला कारागार में खेल-कूद की अनेक प्रतियोगितांए हुई। जिसमें बंंदियों ने बढ़़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इसमें रस्साकशी, बालीवाल, बैडमिंटन कैरमबोर्ड आदि खेलों तथा कविता लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
महिला परिसर में स्थित कम्युनिटी हाल में महिला बंदियों के लिए पृथक लाइब्रेरी का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर डा. राजीव वर्मा, डा.एस.के.जौहरी, जेलर राजीव मिश्रा, डिप्टी जेलर आलोक, श्री कृष्ण मुरारी तथा शिव राम उपस्थित रहे।