जींस पहनने से रोका तो मुस्लिम महिला ने शौहर पर ठोंका मुकदमा, यहां का मामला

न्यूज टुडे नेटवर्क, अहमदाबाद। लड़की से इश्क किया। डेटिंग की तब उसके पहनावे पर एतराज नहीं था। निकाह के बाद जब लड़की घर आ गई और उसने जीन्स पहनी तो युवक को यह बात नागवार गुजरी। उसने टोकना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर युवती ने पति के खिलाफ मुकदमा ठोंक दिया। लड़की आईटी कंपनी
 | 
जींस पहनने से रोका तो मुस्लिम महिला ने शौहर पर ठोंका मुकदमा, यहां का मामला

न्यूज टुडे नेटवर्क, अहमदाबाद। लड़की से इश्क किया। डेटिंग की तब उसके पहनावे पर एतराज नहीं था। निकाह के बाद जब लड़की घर आ गई और उसने जीन्स पहनी तो युवक को यह बात नागवार गुजरी। उसने टोकना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर युवती ने पति के खिलाफ मुकदमा ठोंक दिया। लड़की आईटी कंपनी में काम करती है।

दर्ज रिपोर्ट में उसने बताया कि मुझे ही नहीं जीन्स पहनने पर सभी लड़कियों को अपशब्द कहता है। जबकि शादी से पहले ऐसा कुछ नहीं था। शादी के बाद उसका व्यवहार बदल गया। अब उसके ससुराल वाले भी उसका मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहे हैं। 37 वर्षीय इस महिला की शादी 2 साल पहले हुई थी।

महिला की शादी दूसरी व उसके पति की तीसरी शादी है। हालांकि महिला ने शादी से पहले घरवालों से अलग रहने की बात कही थी। शादी के बाद वह कहने लगा कि ससुराल वाले मॉडर्न खयालात के नहीं हैं इसलिए वह अपना पहनावा बदल दे। महिला ने जब बात नहीं मानी तो वह तलाक की धमकी देकर चौथी शादी करने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं नौकरी छोड़ने को लेकर भी वह दबाव बनाने लगा जिससे तंग आकर उसने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।