Lockdown: यूपी सरकार का फैसला, अब हरियाणा के बाद मध्यप्रदेश से आएंगे श्रमिक

लॉकडाउन (lockdown) जारी होने के कारण यूपी के कई श्रमिक दूसरे राज्यों में फंस गए हैं। लॉकडाउन में कमाई का जरिया बंद होने से उन्हें खाने-पीने की भी बहुत दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। जिसके बाद योगी सरकार दूसरे प्रदेशों में फंसे अपने श्रमिकों (workers) को धीरे-धीरे वापस ला रही है। अब हरियाणा के बाद
 | 
Lockdown: यूपी सरकार का फैसला, अब हरियाणा के बाद मध्यप्रदेश से आएंगे श्रमिक

लॉकडाउन (lockdown) जारी होने के कारण यूपी के कई श्रमिक दूसरे राज्यों में फंस गए हैं। लॉकडाउन में कमाई का जरिया बंद होने से उन्हें खाने-पीने की भी बहुत दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। जिसके बाद योगी सरकार दूसरे प्रदेशों में फंसे अपने श्रमिकों (workers) को धीरे-धीरे वापस ला रही है। अब हरियाणा के बाद सरकार मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से भी अपनी श्रमिकों को वापस लाने की तैयारी में है।
Lockdown: यूपी सरकार का फैसला, अब हरियाणा के बाद मध्यप्रदेश से आएंगे श्रमिकयूपी सरकार मध्य प्रदेश से अपने श्रमिकों को वापस लाएगी। इसके निर्देश आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 (Team-11) के साथ बैठक में दिए। यूपी सरकार इससे पहले भी हरियाणा में फंसे 2224 प्रवासी मजदूरों को 82 बसों से यूपी ला चुकी है। इन प्रवासी मजदूरों (migrant labour) को उनके ही शहर में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन (quarantine) कर दिया गया है।

यहाँ भी पढ़े

UP News: ग्राम रोजगार सेवकों को आर्थिक तंगी दूर करने के लिए मिलेगा तीन साल का बकाया मानदेय