Good News: नगर निगम ने शहरवासियों को दी इसमें छूट, लोग हुए खुश
Bareilly: कोरोना महामारी (Corona epidemic) के चलते पूरा देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। लॉकउाउन के वजह से इस दौरान सभी लोगों के आय स्रोत (Source of income) बंद हैं। ऐसे में बरेली नगर निगम ने शहरवासियों को राहत देने का काम किया है। कोरोना वायरस से आए संकट को देखते हुए नगर निगम ने बसूले जाने वाले करों (Taxes) में छूट दी है।
लॉकडाउन में आर्थिक संसाधनों (Economic resources) के बंद होने से आम आदमी से लेकर व्यापारियों तक सभी सरकार से मदद की गुहार लगा रहें हैं। जिसको हुए बरेली नगर निगम ने नगरवासियों से बसूले जाने वाले हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और कमर्शियल टैक्स इत्यादि करों में छूट देने का निर्णय लिया है।
बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि इससे शहर की जनता को इन विषम परिस्थिति में काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे विश्व में संकट का दौर चल रहा है। ऐसे में हम लगातार जनता के हित में कुछ ना कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को नगर निगम में लगने वाले टैक्स में छूट (Tax exemption) दी जाएगी।