Bareilly: समाजवादी पार्टी ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर इतने ब्राह्मण परिवारों को दी आर्थिक मदद
लॉकडाउन (Lockdown) के कारण लोगों की वर्तमान स्थिति असामान्य है। इसी के चलते आज बरेली में समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) ने परशुराम जन्मोत्सव पर 11 ब्राह्मण परिवारों को राशन व आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया।
समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव सत्येंद्र यादव ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी और जिला अध्यक्ष अगम मौर्य के नेतृत्व में लगातार जरूरतमंदों तक राशन और आदि मूलभूत सुविधाएं (basic needs) पहुंचाने में लगे हुए हैं। यह काम लॉकडाउन जारी रहने तक निरंतर किया जाएगा।
किला सचिव नूतन शर्मा ने सरकार से मांग की है कि सभी मंदिर के पुजारी जो जरूरतमंद हैं, सरकार को उन तक उचित मदद पहुंचाने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। हमारी पार्टी भी लगातार जरूरतमंद परिवारों तक राशन (ration) आदि मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का काम जारी रखेगी।
यहाँ भी पढ़े –