BAREILLY: भाजपा युवा मोर्चा ने नेशनल हाईवे पर प्रवासियों को कराया जलपान, ये लोग लगातार कर रहे हैं समाज सेवा का कार्य
बरेली: सरकार (Government) द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी दौरान अन्य राज्यों से आए प्रवासी लोगों को नेशनल हाईवे (National Highway) पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा फल, बिस्कुट, जल आदि चीजों का वितरण किया गया। यह कार्य भाजपा युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में किया गया।
इस मौके पर जागरूक युवा सेवा संघ (Jagruk Yuva Seva Sangh) के महानगर अध्यक्ष सुमित गोस्वामी वह उनकी पूरी टीम मौजूद रही। धर्मेंद्र यादव व उनकी टीम लगातार समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। साथ ही लोगों से लॉकडाउन (Lockdown) का पालन करने का अनुरोध भी कर रहे हैं। इस मौके पर युवा नेता सलमान खान, दिनेश मौर्य, रचित गोस्वामी, विनय पटेल आदि लोग मौजूद रहे।