BAREILLY: खुले में थूका तो पड़ेगा इतना जुर्माना, शहर भर में चलेगा अभियान
बरेली: अब से खुले में थूकना (Spitting) लोगों को भारी पड़ सकता है। कोरोना महामारी को लेकर नगर निगम सख्ती बरतने जा रही है। इसके लिए नगर निगम और प्रशासनिक टीम संयुक्त एक अभियान चलाएंगी। सड़क पर या खुले में थूकने वालों से जुर्माना (Penalty) वसूल किया जाएगा। इस काम के लिए पुलिस की मदद ली जाएगी।
हाल ही में नगर निगम ने गाइडलाइन (Guideline) जारी कर नये नियम को लागू किया है। इसमें कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन (Violation of rules) करने वालों पर जुर्माना लगाने की व्यवस्था है। इसको लेकर नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मंथन किया गया है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन की भी इस काम के लिए मदद ली जाएगी।
बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि नगर निगम ने कोविड़-19 (Covid-19) से निपटने के लिए नियम तैयार किया है। इसमें मास्क न पहनने और सड़क पर थूकने वालों पर जुर्माना (Spitting penalty) लगाया जाएगा। इसके लिए बाकी अधिकारियों का भी सहयोग होना जरूरी है।