BAREILLY: 10 दिन बाद बड़ी बहन की आनी थी बारात, आज छोटी बहन के साथ हो गई यह वारदात
बरेली के मीरगंज (Meerganj) तहसील में एक किशोरी के ऊपर मिट्टी का टीला ढहने से मौत हो गई है। बिल्सा गांव की मृतक किशोरी टीला से पीली मिट्टी (yellow soil) लेने गई थी। जिसके बाद टीला उसके ऊपर ही ढह गया और वह नीचे दब गई। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम छा
| May 28, 2020, 16:20 IST
बरेली के मीरगंज (Meerganj) तहसील में एक किशोरी के ऊपर मिट्टी का टीला ढहने से मौत हो गई है। बिल्सा गांव की मृतक किशोरी टीला से पीली मिट्टी (yellow soil) लेने गई थी। जिसके बाद टीला उसके ऊपर ही ढह गया और वह नीचे दब गई। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम छा गया। 10 दिन बाद मृतिका की बड़ी बहन की बारात भी आनी थी।

सूचना मिलते ही शीशगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। तहसीलदार अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को घटना स्थल पर भेज जांच रिपोर्ट को मांगा गया है।
WhatsApp
Group
Join Now
