पहली बार नाथनगरी में मनाया जाएगा बरेली का स्थापना दिवस

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। जिले की ऐतिहासिक, कला और सांस्कृतिक विरासत को लोगों के दिलों में जिंदा रखने के लिए पर्यटन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। योगी सरकार के आदेश पर पहली बार नाथ नगरी में बरेली का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बरेली में कई कार्यक्रम होंगे। सम्मान समारोह से लेकर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर आज महापौर उमेश गौतम ने नगर निगम में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। 

इस दौरान उन्होंने बताया सबसे पहले शहर की धार्मिक महिलाओं को 24 जून को नाथ कॉरिडोर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ ही दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं शहर के 80 साल के बुजुर्गों का आईएमए हॉल में सम्मान समारोह के साथ ही वसीम बरेलवी समेत बरेली की विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

वहीं 23 तारीख को बरेली क्लब में पतंग उड़ाई जाएगी। बता दें बरेली की पतंग और मांझा विश्व में प्रसिद्ध हैं। इसके साथ ही 23 जून को दीनदयाल सरोवर पर मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई तरह के झूले आदि चीजें आकर्षण का केंद्र हैं। वहीं साथ ही खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। व्यापारियों से विशेष आग्रह किया गया है कि 22, 23 और 24 जून को जो लोग बाहर से सामान खरीदने आते हैं उन्हें विशेष ऑफर दिया जाए। 

WhatsApp Group Join Now