बरेली: युवक को गोली से उड़ाया, शव मिलने से फैली दहशत

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव नाग पंचमी मेला  मैदान में पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर में गोली लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

थाना बारादरी क्षेत्र के गंगापुर निवासी 30 वर्षीय शिवम गुप्ता उर्फ चैंपियन का शव शुक्रवार सुबह नाग पंचमी मेला मैदान में पड़ा मिला। स्थानीय लोग टहलने गए तो  इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। शिनाख्त के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। 

मृतक की बहन निधि गुप्ता ने बताया कि शिवम के सिर में गोली मारी गई है। शिवम लंबे समय से सट्टे का काम करता था। चार साल से विधवा महिला के साथ रिलेशनशिप में रहता था। हत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। एक दोस्त पर परिवार को शक है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub