बरेली: उमेश गौतम ने दूसरी बार संभाली मेयर की कुर्सी, प्रदेश अध्यक्ष समेत दिग्गज नेता हुए शपथ ग्रहण में शामिल  

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर (मेयर) उमेश गौतम और पार्षदों ने शपथ आज बरेली क्लब में ली। महापौर को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और पार्षदों को एडीएम प्रशासन रितु पुनिया ने शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद संतोष गंगवार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। यूपी सरकार के  वन मंत्री अरुण कुमार ने सभी पार्षदों व महापौर उमेश गौतम को शुभकामना दी और बरेली को और अधिक स्मार्ट बनाकर शहर को अलग पहचान दिलाने की बात कही। वहीं, दुर्विजय सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव में अलग ही इतिहास रचा है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भाजपा नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। लोगों का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। बरेली के सम्मानित लोगों ने का सम्मान रखते हुए शहर से 51 पार्षदों को जिताया है। बरेली अगले 5 साल में अलग ही पहचान बनाएगा। प्रदेश के मुखिया के नेतृत्व में लगातार बरेली आगे बढ़ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेश चौधरी ने सभी को हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा कि सभी शहर के विधायक, संसद ,जिला अध्यक्ष सभी का आभार व्यक्त करते है। देश मे संघीय ढांचा है। जिसमे केंद्र-राज्य सरकार है। आप ने नगरीय चुनाव जीताया। जिसमे भाजपा के 51 पार्षद मिले। बिजली, सड़क, पानी को लेकर काम किया। ट्रिपल इंजन की सरकार मिलकर काम करेगी। शहर को स्मार्ट बनाया जाएगा। सरकार अपने अधूरे कार्यो को पूरा करेगी। दोबारा आशीर्वाद देने पर सभी विषयों को पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फार्मूले सबका साथ सबका विकास को लेकर वह आगे बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री की मूल भावना के साथ आगे बढ़ेंगे।बरेली की महान जनता का आभार अभिनदन किया। बरेली को संभालने ,सवारने का काम महापौर उमेश गौतम करेंगे।

जनता के वादे पूरे किए जाएंगे

इस मौके पर महापौर उमेश गौतम ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बन रहे प्रदेश अध्यक्ष ,सभी विधायक,सासंद ,सभी मंत्री और जिला,महानगर अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष ,एमएलसी सभी का आभार करते है। उन्हें प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई। बरेली की जनता ने जो आशा की उन अधूरे काम को दो साल में पूरे कर के दुंगा। बरेली को स्मार्ट सिटी 2018 में मिला।

बरेली चमकने की राह पर है। बरेली देश मे अच्छा शहर बने। बरेली अब सेफ सिटी बन रहा है। माता-बहनों के लिए सरकार काम कर रही है। इस दौरान जय जय श्री राम,भारत माता के जयकारों की गूंज होती रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, नवाबगंज विधायक डॉक्टर एमपी आर्य, फरीदपुर विधायक डॉ.श्याम बिहारी लाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, डॉ.हरी सिंह ढिल्लों, जयपाल सिंह व्यस्त और जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, डीएम शिवाकांत द्वेदी और एसएससी प्रभाकर चौधरी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now