बरेली: कार्यकर्ताओं में जोश भरने बरेली पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल

सपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों को किया संबोधित, चुनाव में जुटने का आवाह्न
 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को ताकत देने के लिए सपा नेता प्रदेश के दौरे पर हैँ। शनिवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बरेली पहुंचे। यहां प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी गलतियों से सीख लेकर कार्यकर्ता चुनाव में जी जान से जुट जाएं। बरेली मेयर सीट पर सपा समर्थित प्रत्याशी डा आईएस तोमर और सभी वार्डों में पार्टी प्रत्याशी को जिताने की रणनीति पर भी उन्होंने विचार किया। इस दौरान पटेल ने कांग्रेस और भाजपा पर भी निशाना साधा।

इस दौरान उन्होंने बताया किस तरह से भाजपा सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है। समाजवादी पार्टी उनके इस मुखोटे को जल्दी उतार फेंकेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदा जनता के हित में कार्य किया है और आगे भी करती रहेगी। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा लोगों को लड़ाने का काम किया है जनता उसके इस चेहरे को पहचान चुकी है। इस दौरान भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और पार्षदों को भारी मतों से विजय बनाने में योगदान करने की बात की गई। 

WhatsApp Group Join Now