बरेली: बारिश का कहर, लिन्‍टर गिरा, मलबे में दबी महिला, लिन्‍टर काटकर निकाला  

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में बारिश के कहर से एक महिला की जान जाते जाते बच गयी। मूसलाधार बारिश के बीच एक मकान का लिन्‍टर गिर पड़ा। घर के अन्‍दर महिला लिन्‍टर के मलबे में दब गयी। कड़ी मशक्‍कत के बाद लिन्‍टर काटकर महिला को बाहर निकाला जा सका। लिन्‍टर के नीचे दबने से महिला के चोटें आयी हैं उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Group Join Now