बरेली: प्रमुख सचिव व कृषि राज्यमंत्री ने आईवीआरआई से शुरू किया पौधारोपण अभियान, सांसद, विधायक मेयर रहे मौजूद

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान अभियान का शुभारंभ हो गया। सरकार ने राज्य में 35  करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। बरेली में प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू के साथ सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, डीएम शिवाकांत द्ववेदी ने मेयर और विधायकों के साथ आईवीआरआई परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम का प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश भर में 35 करोड़ पौधे रोपने का जो लक्ष्य दिया गया है। वह लक्ष्य सभी के सहयोग पूरा किया जायेगा। बरेली जिले के सभी विभागों से उन्होंने पौधारोपण अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित बनाने और प्रकृति का बचाने के लिए प्रदेश सरकार अभियान चला रही है।

अभियान के तहत जिले भर में लाखों पौधे रोपे जाएंगे। सभी विभागों को पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर से प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मेयर डा उमेश गौतम, विधायक डा एमपी आर्या, सीडीओ जगप्रवेश समेत आईवीआरआई के निदेशक त्रिवेणी दत्त और तमाम जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
News Hub