बरेली: संजयनगर में बाइक सवारों पर देर रात फायरिंग, जानलेवा हमले में एक घायल

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के संजयनगर में दो भाईयों पर फायरिंग करके जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना देर रात की है। संजयनगर के त्रिमूर्ति चौराहे पर बाइक से जा रहे दोनों भाईयों पर पहले फायरिंग की गयी। इसके बाद तमंचे की बट और चाकू से हमला किया गया। जानलेवा हमले में एक भाई बुरी तरह घायल हो गया।

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर नवाब साहब की कोठी के पास के रहने वाले 25 वर्षीय अरुण पुत्र प्रताप सिंह ने बताया कि कल देर रात अपने भाई अनिकेत के साथ बाइक से संजय नगर की तरफ जा रहे थे तभी त्रिमूर्ति चौराहे के पास के पास संजय नगर निवासी भूरा, राणा, रोहित ठाकुर ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया।

उसके बाद तीनों लोगों ने तमंचे की बट व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। अनिकेत ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। वहीं गोली चलाने वाले युवक मौके से फरार हो गए।

WhatsApp Group Join Now