बरेली नगर निगम यादगार बनायेगा अपना स्थापना दिवस
| Jun 19, 2023, 19:17 IST
न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली नगर निगम अपना 33वां स्थापना दिवस 24 जून को मनाएगा। इस बार नगर निगम के स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए कई खास आयोजन होंगे। स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।
22 जून से स्थापना दिवस के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर नगर निगम बुजुर्गोँ को नाथ नगरी की परिक्रमा करायेगा। शहर के हर वार्ड से दो बुजुर्गों को भी नगर निगम सम्मानित करेगी। बरेली नगर निगम की स्थापना साल 1990 में हुयी थी।
WhatsApp
Group
Join Now
