बरेली: सड़क हादसे में मोटर मैकेनिक ने गंवायी जान

 | 
bareilly accident

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में सड़क दुर्घटना में एक मोटर मैकेनिक ने अपनी जान गंवा दी। हादसा शाम 8 बजे के करीब हुआ। विशारतगंज निवासी वीरेन्द्र गांव के ही युवक अतुल के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर ही तेज रफ्तार कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वीरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन वीरेन्द्र को लेकर अस्पताल दौड़े। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गयी और वीरेन्द्र की मौत हो गयी। एक्सीडेंट में वीरेन्द्र का साथी अतुल भी बुरी तरह जख्मी हो गया। अतुल का निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। एक्सीडेंट करने वाले वाहन का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वीरेन्द्र मोटर मैकेनिक का काम करता था।

WhatsApp Group Join Now