बरेली मुरादाबाद को जल्द मिल सकता है वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, शारदीय नवरात्रि में हो सकता है स्पीड ट्रायल

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली के इज्जतनगर मंडल समेत मुरादाबाद मंडल को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। शारदीय नवरात्रि में वंदे भारत ट्रेन का स्पीड ट्रायल होने के आसार हैँ। इज्जतनगर और मुरादाबाद मंडल् के कुछ लोको पायलट को प्रशिक्षण के लिए गाजियाबाद भेज दिया गया है। इनमें रोजा बरेली और मुरादाबाद लाबी के लोको पायलट शामिल हैँ।

इज्जतनगर मंडल ने वंदे भारत ट्रेन के संचालन के लिए रामनगर-मथुरा-जयपुर, रामनगर-अयोध्या, काठगोदाम-प्रयागराज रूट लगभग निर्धारित कर दिया है। मुरादाबाद मंडल ने सहारनपुर-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-प्रतापगढ़ के अलावा सहारनपुर-प्रयागराज रूट तय किए हैं। रेल बोर्ड की ओर से दोनों मंडल से रूटों के बारे में सूचनाएं मांगी गई हैं।

बताया जा रहा है कि शारदीय नवरात्र के दौरान वंदे भारत ट्रेन का स्पीड ट्रायल हो सकता है। इज्जतनगर और मुरादाबाद दोनों ही मंडलों से वंदे भारत का संचालन होना है और ये दोनों ही ट्रेन बरेली होकर गुजरेंगी।

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह और मुरादाबाद मंडल के पीआरओ अभिषेक दीक्षित ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने स्पीड ट्रायल की तिथि के बारे में बताने से इनकार किया है।

WhatsApp Group Join Now