बरेली: आधी रात ग्रामीण के घर बदमाशों का धावा, दो साल की बच्ची की हत्या का आरोप

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में आधी रात को घर में घुसकर बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। दरवाजा तोड़कर घर में घुसे हमलावरों ने परिवार के लोगों को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने गोद से छीनकर दो साल की बच्ची को छीनकर मार डाला। बदमाशों के हमले में बच्ची का चाचा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना थाना इज्जतनगर के गांव मोरनिया की है। बीती रात दो बजे करीब राजन यादव के घर पर दूसरे गुट के लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दो साल पहले पीड़ित पक्ष ने किसी बात पर विवाद के बाद आरोपी पक्ष पर रिपोर्ट करा दी गई थी। तब गांव के संभ्रांत लोगों ने समझौता भी करा दिया। अब दो दिन से उसी रंजिश को लेकर फिर से मारपीट और झगड़ा चल रहा था। 

राजन का आरोप है कि आधी रात घर में घुसे हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को बुरी तरह से पीटा। राजन के भाई छोटू का रस्सी से गला घोंटने का प्रयास किया। उसे लाठी-डंडों से पीटा। हमलावरों ने परिवार की महिलाओं को भी पीटा। राजन की पत्नी की गोद से दो साल की बेटी कंचन को छीन लिया। आरोपियों के फरार होने पर राजन ने देखा तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। 

WhatsApp Group Join Now