बरेली मेयर संग्राम: डा. तोमर बोले- मैं जीता तो नहीं चलेगा पर्ची सिस्टम, सीधे मिल सकेगी जनता

आईएमए की बैठक में डाक्टर्स ने भी दिया डा तोमर को समर्थन

 | 
तोमर

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में महापौर पद के सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डा आईएस तोमर को आईएमए की बैठक में डाक्टर्स ने भी समर्थन देने का ऐलान कर दिया। इस दौरान सपा निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. तोमर ने कहा कि वह महापौर बने तो न गेट पर गार्ड खड़ा होकर किसी को मिलने से रोकेगा। न ही नगर निगम के अंदर गोपनीय मीटिंग होंगी और न पर्ची सिस्टम चलेगा। जनता सीधे उनसे आकर मिल सकेगी।

गुरूवार देर शाम आईएमए हाल मे चिकित्सक वर्ग की महत्वपूर्ण मीटिंग में डॉ आईएस तोमर ने अपने कार्यकाल मे हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में नगर निगम भ्रष्टाचार मुक्त था। नगर निगम के सभी विभागों में समन्वय के साथ विकास कार्यों की रणनीति बनी। मगर, उसके बाद नगर निगम में चंद लोगों के साथ गोपनीय मीटिंग होने लगीं। पार्षदों या आम जनता को मिलने से रोकने के लिए गेट पर गार्ड खड़ा होता था।

पर्ची सिस्टम में जन सामान्य को मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। उनके समय में कभी भी पर्ची व्यवस्था लागू नहीं थी। चिकित्सकों से कहा कि वह स्वयं भी चिकित्सक हैं। इसलिए चिकित्सकों की समस्या अच्छी तरह से समझते हैं। चिकित्सक उनके परिवार की तरह हैं। वह किसी चिकित्सक को खुद से अलग नहीं समझते। इसलिए उनका समर्थन मांगने की जरूरत है। उनको पूरा विश्वास है कि प्रत्येक चिकित्सक उनके साथ पहले की तरह अब भी खड़ा है।

WhatsApp Group Join Now