बरेली: विवाहिता ने पति समेत रिश्तेदारों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, 8 पर मुकदमा दर्ज

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली में विवाहिता ने ससुरालियों पर हैवानियत का आरोप लगाया है। आरोप है कि दहेज में लग्जरी कार ना मिलने से खफा पति और ससुराली विवाहिता को परेशान करते थे। हद तब पार हो गयी जब विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दे दिया गया। विरोध करने पर उसे जलती सिगरेट से दागा भी गया। पूरे मामले की शिकायत विवाहिता ने इज्जतनगर थाना पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई ना होने पर वह आईजी के दरबार में गुहार लेकर पहुंची। आईजी के निर्देश पर अब पुलिस ने आरोपी पति समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 2019 में हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद कई सपने लेकर विवाहिता ससुराल आई, लेकिन दहेज लोभी ससुराल वालों ने उसके सारे सपने चकनाचूर कर दिए। आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज में लग्जरी कार की मांग कर रहे थे। इसके लिए लगातार उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते थे। 

मासूम बेटे और परिवार बिगड़ने की वजह से महिला यह बर्दाश्त करती रही। आरोप है कि 19 मई को तीन सगे रिश्तेदारों ने रात में उसके घर में घुसकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया। पति और ससुराल वालों की शह पर उसके साथ दरिंदगी की गई। विरोध करने पर सिगरेट से दागा गया। जब जुल्म की इंतहा हो गई तो पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 

WhatsApp Group Join Now
News Hub