बरेली: हर हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा त्रिबटीनाथ पहुंची जलाभिषेक शोभायात्रा

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। सावन के पहले सोमवार को नाथनगरी में भक्तों का रेला शिवमन्दिरों में उमड़ा। हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया। इस मौके पर नाथ नगरी जलाभिषेक समिति ने शोभायात्रा निकालकर बाबा त्रिवटीनाथ मन्दिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इससे पहले नाथ नगरी समिति के अनूप अग्रवाल के निर्देशन में नाथनगरी चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।  

जलाभिषेक शोभायात्रा श्यामगंज मन्दिर से शुरू हुयी। गले में गंगाजल लेकर शिवभक्त केसरिया पट्टी बांधकर यात्रा में शामिल हुए। शंखध्वनि के साथ शोभायात्रा गंगापुर चौराहा, मैकनियर रोड, सूद धर्मकांटा होते हुए त्रिवटीनाथ मन्दिर पहुंची। त्रिबटीनाथ मन्दिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रूद्राभिषेक संपन्न कराया गया। गंगाजल, दूध, दही, शहद, धतूरा, वस्त्रमाला भोलेनाथ को अर्पण किए गए। आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष ब्रजवासी लाल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल समेत सैकड़ो शिवभक्त मौजूद रहे।  

WhatsApp Group Join Now