बरेली: बारिश के बाद जिला अस्पताल पहुंचना हुआ खतरनाक, चोटिल हो रहे राहगीर, बाजार का बुराहाल

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। बारिश के मौसम में कुतुबखाना इलाके के बुरे हाल हैं। यहां से गुजरना इस वक्त खतरे से खाली नहीं हैं। जिला अस्पताल का गेट बंद होने से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हादसों से दो चार होकर लोग किसी तरह जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। लगातार हो रही मानसूनी बारिश से पूरा शहर पानी पानी हो चुका है। पाश इलाकों और सड़कों में जलभराव की समस्या से लोग बेहाल हैं। गली मोहल्लों में निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

कुतुबखाना फ्लाईओवर निर्माण के चलते बाजार में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मिट्टी फैली होने के कारण बाजार में रास्ते फिसलन भरे होकर काफी खतरनाक हो रहे हैँ। वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं बाजार के दुकानदार भी बड़ी दिक्कत उठा रहे हैं। फ्लाईओवर निर्माण के चलते जिला अस्पताल का मेनगेट बंद कर दिया गया है। जिस कारण से एंबुलेंस को भी अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल से सर्जिकल वार्ड तक भी वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। मरीजों व तीमारदारों के साथ साथ अस्पताल कर्मचारी भी दुश्वारियां झेल रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now