बरेली: वनमंत्री डा अरूण कुमार बोले: योगी मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर गिनायीं उपलब्धियां

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर शुक्रवार को प्रदेश के वन मंत्री डज्ञ अरूण कुमार ने योगी मोदी सरकार के कार्योँ को गिनाया। उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि देश प्रदेश और जिलों में अभूतपूर्व काम हुए हैँ। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री  बनने के बाद देश की अभूतपूर्व तरक्की हुई है। प्रदेश वासी का सम्मान बढ़ा है। 500 वर्षों से चल रहे राम मंदिर विवाद को समाप्त करते हुए मोदी सरकार के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर बनना शुरू हो चुका है। भगवान श्री राम जनवरी 2024 तक अपने स्थान पर विराजमान हो जाएंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर का कॉरिडोर भी ठीक कराया गया है। मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तबसे दुनियां में भारत का डंका बज रहा है। योग का संदेश दुनियां भर में पहुंचाने लिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया है।

मोदी योगी सरकार में गरीब कल्याण के लिए योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, केंद्र सरकार की और बहुत ही महत्वपूर्ण सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण की योजनाएं हैं। जिसका लाभ आमजन उठा रहे हैं। योगी सरकार ने भी कोरोना काल से अब तक लगभग 3 वर्ष से प्रदेश की 15 करोड़ जनता को मुक्त राशन और बीच-बीच में दो-दो बार राशन उपलब्ध कराया है। प्रदेश को एक जिले से दूसरे जिले से जोड़ने के लिए फोरलेन रोड बन रहे हैं। नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। नई यूनिवर्सिटी बन रही है।

उत्तर प्रदेश में नकल विहीन परीक्षा हो रही है। सरकारी नौकरियां पारदर्शी तरीके से मिल रही हैं। कौशल विकास के माध्यम से 10 लाख लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विवाह अनुदान देकर सामूहिक विवाह कार्यक्रम चलाए जा रहे हैँ।

वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि शहर विधानसभा में विधायक निधि से अब तक लगभग 300 सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है। सार्वजनिक स्थल पर यात्री शेड बनवाए गए हैं। मंदिर ब सार्वजनिक स्थल पर नल ब सोलर लाइटें लगाई गई हैं। एक यूनानी हॉस्पिटल का निर्माण हो रहा है। इस वर्ष वन विभाग की ओर से 35 करोड़ पेड़ आमजन के सहयोग से लगाए जा रहे हैं। हमारा नारा है पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, महापौर डॉ उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष डॉ केएन अरोड़ा, अनिल कुमार एडवोकेट, अधीर सक्सेना, पुष्पेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, विष्णु अग्रवाल, राजीव गुप्ता, शीतल गुलाटी, रितेश पाठक, गौरव गुप्ता आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे

WhatsApp Group Join Now