बरेली: आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, जनता में डिजिटल पैठ बनाते रहेंगे प्रत्याशी

 | 
अ

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली जिले में 11 मई को मतदान होना है। 13 लाख से अधिक मतदाता प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। 13 मई को चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। नगर निगम के मेयर के अलावा जनता 4 नगर पालिकाओं और 15 नगर पंचायतों के साथ साथ 372 पार्षद व सभासदों को जनता प्रतिनिध के तौर पर चुनकर भेजेगी। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक संयुक्ता समद्दार भी जिले में पहुंच गयीं हैं। डीएम व एसएसपी पूरे चुनाव प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

आज मंगलवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है, ऐसे में प्रत्याशी अपना दम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पूरी ताकत झोंकते हुए प्रत्याशी जनता को रिझाने में जुटे हैं। जनता के बीच प्रचार आज जरूर थम जाएगा लेकिन सोशल मीडिया से लेकर मिलने मिलाने और बैठकों का दौर और जोर शोर से शुरू हो जाएगा। निर्दलीय सपा उम्मीदवार डा आईएस तोमर और भाजपा प्रत्याशी डा उमेश गौतम रोड शो और बैठकों के जरिए जनता के बीच पैठ बना रहे है।

डिजिटल प्रचार के जरिए प्रत्याशी जनता के बीच बने रहेंगे। मतदान के दिन तक सोशल मीडिया पर प्रचार चलता रहेगा। सोशल मीडिया पर सक्रिय प्रत्याशी लगातार अपनी अपनी उपलब्धियां जनता को बता रहे हैं। उनका विजन क्या है, चुनाव जीतने के बाद वे क्या क्या काम करने वाले हैं। ये सभी बातें प्रत्याशी सोशल मीडिया के चरिए जनता तक पहुंचा रहे हैं।

बरेली में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स व पीएसी को भी तैनात करने की तैयारी की गयी है। इसके लिए कई कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स  और पीएसी की टुकड़ियां शहर में आ चुकी है।

WhatsApp Group Join Now