बरेली: डीजी सोशल फाउंडेशन ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर समाजसेवी संस्थाओं ने अलग अलग स्थानों पर पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर डीजी सोशल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया। डीजी इंफ्रा ग्रुप के चेयरमैन धर्मेन्द्र गुप्ता ने पौधारोपण किया। बता दें कि हर साल पर्यावरण दिवस के मौके पर डीजी इंफ्रा ग्रुप के द्वारा अलग अलग स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाता रहता है।

इस वर्ष भी डीजी सोशल फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में डीजी इंफ्रा ग्रुप के चेयरमैन धर्मेन्द्र गुप्ता ने कहा कि अपने जीवन में सभी को एक एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस मौके पर सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान डा आशीष गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, अक्षय गुप्ता, आराध्या गुप्ता समेत वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
News Hub