बरेली क्रिकेट लीगः पहले दिन आईके मस्टेलियन व स्पोर्ट्स स्टेडियम की जीत
पहला मुकाबला आई के मस्टेलियन व एस अर एम एस के मध्य खेला गया। जिसमे टॉस जीतकर आई के ने 6 विकेट खोकर 169 रन बनाये। जीशन ने 59 रनों की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ़ द मैच रहे। जवाब में एसआरएमएस की टीम 91 रन बनाकर सिमट गयी। दीपक ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में सीसीए शाहजानपुर ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 123 रन का लक्ष्य स्टेडियम के सामने रखा। स्टेडियम ने 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। क्लब अध्यक्ष सुनील सक्सेना व सचिव प्रशांत रायज़ादा ने बताया कि कल 2 मैच खेले जायेंगे। जिसमे पहला मुकाबला मुरादाबाद व गंगाशील के मध्य औऱ दूसरा मुकाबला एस जी स्पोर्ट्स व एस आर एम एस के मध्य होगा। आज मैच की अंपायरिंग ओ पी कोहली, मुनाजिऱ नियाज़ी व राजीव सैनी ने व स्कॉरिंग साईं सक्सेना ने की। मैच शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि एस पी ट्रैफिक राम मोहन सिंह व माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सौरव अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान डॉ एम एस बासु, डॉ विनोद पागरानी, उद्यमी अजय शुक्ला, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जीतेन्द्र यादव, पूर्व उपसभापति अतुल कपूर, संजय राय, संजय सक्सेना, गुरविंदर सिंह, महेंद्र सिंह, बंटी ठाकुर, गजेंद्र पटेल प्रमुख रूप से रहे मौजूद।

