बरेली: पति की दीर्घायु को सुहागिनों ने मांगा वरदान

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। सुहागिनों की आस्था का पर्व वट सावित्री व्रत पर्व आज मनाया जा रहा है। महिलाओं ने आज के दिन मन्दिरों में वट वृक्ष की पूजा अर्चना करके पति के लिए दीर्घायु का वरदान मांगा। शहर के प्रमुख मन्दिरों में सुबह से ही सुहागिन महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। वट वृक्ष के नीचे पारंपरिक परिधानों में पहुंची महिलाओं ने विधि विधान से वट सावित्री की पूजा की।

प्राचीन कथाओं के अनुसार आज ही के दिन माता सावित्री अपने पति सत्यवान को यमराज से वापस लेकर आयी थीं। इसीलिए इस दिन सुहागिनें व्रत रखकर पति की लंबी आयु और सौभाग्य की कामना करती हैं। इस दिन बरगद के पेड़ की विशेष रूप से पूजा की जाती है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub