बरेली: पहले से ही दागदार है दूसरे समुदाय की किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी पूर्व प्रधान

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली से दूसरे समुदाय की किशोरी को काशीपुर और नोएडा ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला पूर्व प्रधान शाह आलम पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैँ। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शाह आलम व उसके ससुर समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया गया है। बताया गया है कि उस पर छह मामले पहले से ही दर्ज हैं। आरोप है कि उसी ने नाबालिग लड़की को अगवा किया था। उत्तराखंड के काशीपुर ले जाकर दो दिन तक दुष्कर्म किया। 

किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। महिला प्रधान का ससुर 55 वर्षीय शाह आलम मुख्य आरोपी है, जिस पर बरेली शहर के किला थाने में हत्या का एक, जुआ अधिनियम के दो मुकदमे, मीरगंज में अपहरण, मारपीट व दुष्कर्म के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही है। विवेचना में ये तथ्य भी शामिल किए जाएंगे। पुलिस तथ्यों को स्पष्ट करने व सुबूत जुटाने के लिए काशीपुर व नोएडा भी जा सकती है, जहां किशोरी को रखा गया था। किशोरी के साथ हुई घटना से एक समुदाय के ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। उन्होंने बताया कि शाह आलम की अपराधियों से सांठगांठ है।

WhatsApp Group Join Now