बरेली: बहन के घर जा रहे युवक को कार ने रौंदा
| May 28, 2023, 17:33 IST
न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में एक बाइक सवार को बेकाबू कार ने रौंद डाला। मृतक युवक बदायूं जिले का निवासी बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक रवि के परिजनों ने बताया कि वह बदायूं के तिसगा गांव का रहने वाला हे। बदायूं से बाइक से बरेली के अलीगंज अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था।
रास्ते में बेकाबू कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार रवि मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।
WhatsApp
Group
Join Now
