अमेठी: आहट पाकर आंख नहीं खुलती तो बुजुर्ग को जिंदा जला डालते गांव के खुराफाती, एक गिरफ़्तार

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के अमेठी में एक बुजुर्ग को बदमाशों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। रात को सोते वक्‍त बदमाशों ने झोपड़ी पर पैट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास कियसा। बदमाशों की आहट पाकर बुजुर्ग की आंख खुल गयी और उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोग आ जाने से बदमाश भाग निकले। बुजुर्ग रिटायर्ड टीचर हैं।

घटना जिले के जामो थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव की है। जहां के निवासी है रिटायर्ड टीचर राममनोहर सिंह(65)। वह रोज की तरह शुक्रवार की रात खाना खाकर घर के पास बनी झोपड़ी में सोने गए थे। तड़के सुबह करीब 4 बजे के आसपास कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर पेट्रोल डालना शुरू किया और आग लगा दी। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग लग चुकी थी। हालांकि, वह आग की चपेट में आने से पहले ही चारपाई से कूद पड़े। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए और घटनास्थल की ओर भागे।

ग्रामीण को गांव के खुराफातियों पर शक

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से गांव के दूसरे व्यक्ति ने शनिवार शाम पेट्रोल खरीदा था। जिसके बाद उसी रात उसके पास कुछ और लोग भी पेट्रोल खरीदने पहुंचे थे। इस बार उसने पेट्रोल बेचने से मना कर दिया था। पुलिस को पीड़ित ने तहरीर दी है। शक के आधार पर पेट्रोल देने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।