आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- कांग्रेस के बिना मोदी को हराना असंभव, बरेली में कल्कि भगवान की पहली मूर्ति स्थापित 

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। कल्कि पीठाधीश्वर और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बरेली में कहा कि कांग्रेस के बिना मोदी को हराना संभव नहीं है। आज बिहार में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर आचार्य से सवाल पूछा गया था। बरेली में कल्कि भगवान की मूर्ति स्थापना समारोह के मौके पर आचार्य प्रमोद कृष्णम शुक्रवार को बरेली पहुंचे। श्यामगंज में स्थित सांई मन्दिर में भगवान कल्कि की प्रतिमा स्थापित की गयी है। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने वेद मंत्रोच्चार के साथ कल्कि भगवान की मूर्ति सांई धाम मन्दिर में स्थापित करायी।

पूजन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस के बिना भाजपा और मोदी को हराना आसान नहीं है। समूचे विपक्ष को एकजुट होकर कांग्रेस का साथ देना होगा। देश में यूनिफार्म सिविल कोड कानून लागू होने के सवाल होने आचार्य ने कहा कि देशहित में जो कानून आएगा उसका स्वागत है। हिन्दू राष्ट्र के बारे में पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत को भारत ही रहने दो। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दावा किया आने वाले लोकसभा चुनावों में विपक्ष का पीएम कैंडिडेट कांग्रेस का ही होगा।

कांग्रेस नेता रहे दूर

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के कल्कि भगवान मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। मंच पर आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ मेयर डा उमेश गौतम के साथ अन्य लोग नजर आए। कांग्रेसी नेताओं को मंच पर जगह नहीं मिली।

WhatsApp Group Join Now