वाल्मीकि समाज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत, वाल्मीकि जयंती पर आमंत्रित किया 

 | 
Bhupendra
न्यूज टुडे नेटवर्क। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रथम बार बरेली आगमन पर उमेश  कठेरिया प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि०1207(भावाधस) भारत के शिष्टमंडल ने समस्त वाल्मीकि समाज की ओर से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी आदरणीय भूपेंद्र सिंह चौधरी को फूल माला पगड़ी व शोल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया एवं भगवान बाल्मीकि शोभायात्रा प्रबंध समिति (रजि०) बरेली के अध्यक्ष सुमित कठेरिया ने आगामी दिनांक 9 अक्टूबर 2022 को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा का निमंत्रण पत्र देते हुए शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ करने का निवेदन किया उपरोक्त कार्यक्रम के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने रामायण महाग्रंथ की रचना कर सनातन धर्म को पूरे विश्व में एक अलग पहचान दी रामायण महाकाव्य के माध्यम से भगवान वाल्मीकि जी ने संपूर्ण मानव समाज को यह बताया कि एक पुत्र का पिता के प्रति क्या दायित्व है एक भाई का भाई के प्रति क्या दायित्व है जैसे श्री रामचंद्र जी ने अपने पिता के वचन को निभाते हुए 14 वर्ष का वनवास को ग्रहण किया और रावण का संहार कर असत्य पर सत्य की विजय कर पूरे विश्व में शांति और समृद्धि की स्थापना की यदि हम भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए हुए मार्ग पर इसी प्रकार चलते रहेंगे तो निश्चित रूप से एक दिन संपूर्ण विश्व में राम राज की स्थापना होगी इस अवसर पर उमेश कठेरिया ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी भूपेंद्र सिंह चौधरी का प्रथम बार बरेली आगमन पर स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में अपनी सरकार बनाई उसी सकार आगामी लोकसभा चुनाव में भी देश मे नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में आपके कुशल नेतृत्व में पुनः एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में पूर्ण बहुमत से बनेगी समस्त वाल्मीकि समाज सदा भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहा है और आगामी चुनाव में भी अपने वोट के माध्यम से पूर्ण सहयोग प्रदान करता रहेगा और लगातार भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ इसी प्रकार आगे बढ़ता रहेगा इस अवसर इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल कठेरिया प्रदेश मंत्री मुकेश बाबू वाल्मीकि प्रदेश अध्यक्ष युवा इकाई उत्तर प्रदेश अभिजीत कठेरिया बरेली महानगर अध्यक्ष गोविंद बाबू बाल्मीकि मंडल के अध्यक्ष विशाल सिंह वाल्मीकि बाल्मीकि शोभायात्रा स्वागत समिति के अध्यक्ष निशांत सिंह वाल्मीकि युवा इकाई मंडल अध्यक्ष चिंकी वाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष पियूष कठेरिया महानगर सचिव रुचिन वाल्मीकि केंट शाखा अध्यक्ष अजय बाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष शनि वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं वाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित रहे
WhatsApp Group Join Now